खुड़िया डैम के वेस्ट वियर मार्ग पर गड्ढे पर जा गिरी बाइक.... - CG Sandesh

खुड़िया डैम के वेस्ट वियर मार्ग पर गड्ढे पर जा गिरी बाइक....

खुड़िया बांध पर आज फिर एक बाइक सवार फैमिली दुर्घटना का शिकार हुए बाइक पर महिला एवं बच्चे भी सवार थे जहां गड्ढे पर गिरने पर उन्हें गंभीर चोट आई विगत चार-पांच वर्षों से जल संसाधन विभाग के द्वारा वेस्ट वियर के जाने वाले मेन रोड मार्ग पर 10 फीट गड्ढे हैं हर साल पर्यटक यहां आते जाते रहते हैं, कई बार विभाग को सूचना देने के बाद भी मरम्मत कार्य नहीं किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है घटना की सूचना मिलते ही जनपद सदस्य प्रतिनिधि अशोक सिन्द्रम,उपसरपंच सागर तिवारी,सरोज मरावी, खुशवीर सिंह एवं अन्य ग्रामीण के द्वारा उनको घटनास्थल से निकाला गया है.. और प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक भवन ले जाया गया जहां उपचार कराकर उनको घर भेज दिया गया.

इस तरह हर साल घटनाएं होते रहते हैं पिछले वर्ष भी चार पहिया वाहन उस गड्ढा पर जा गिरा था इस वर्ष भी विगत दो-तीन माह में घटनाएं होते रहते हैं इस समय यहां पर्यटक का आना जाना लगा रहता हैअभी बांध की वेस्ट वियर चालू होने वाले हैं दुर्घटना की और संभावना बनी रहती है ग्रामीणों की मांग है अगर जल संसाधन विभाग के द्वारा एक सप्ताह के भीतर अगर मरम्मत नहीं किया गया तो विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा...


अन्य सम्बंधित खबरें