महिला मोर्चा ने निकाली रैली, दारु पीकर अत्याचार करने वाले पति को बर्दाश्त नही करेंगी महिलाएं
पत्थलगांव. ग्राम पंचायत गाला महिला मोर्चा और मितानिन ने कल गुरुवार को शराब तस्कर के खिलाफ रैली निकाला. उनका मुद्दा था दारू बंद करना, और गांव में जो दारू पीकर पत्नी पर अत्याचार करते हैं इन सबका विरोध करना.
महिला मोर्चा नारी शक्ति के महिला मितानिन की अध्यक्ष श्रीमती जयसिता इक्का ने बताया कि अपने गांव में ज्यादा करके दारू का तस्करी हो रहा है, उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे जिस प्रकार दारु पीकर पति अपनी पत्नी पर अत्याचार करता है यह सब महिला मोर्चा की कोई भी महिलाएं बर्दाश्त नहीं करेंगे.
इस अवसर पर अनिता देवी सिंह राजपूत, गंगोत्री खुटिया, महेश्वरी खुटिया, लोकेश्वरी खुटिया, सनी देवी, तिलेश्वरी राठिया, उजेना अन्य महिलायें उपस्थित रही.
उनका कहना है कि गांव में अगर दुबारा दारू का तस्करी हुआ तो और पुलिस प्रशासन उनका साथ नहीं देगा तो कलेक्टर के पास ज्ञापन दिया जायेगा.