बसना : छात्रावास में लगे 02 नग सोलर बैटरी चोरी, मामला दर्ज. - CG Sandesh

बसना : छात्रावास में लगे 02 नग सोलर बैटरी चोरी, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम सिंघनपुर मे छात्रावास में लगे 02 नग सौर ऊर्जा सोलर बैटरी चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

अखिलेश राणा ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सिंघनपुर मे छात्रावास अधीक्षक के पद पर पदस्थ है । कोरोना महामारी के कारण छात्रावास में बच्चे नहीं रहते हैं केवल स्टाफ लोग आफिस कार्य से रहते है । 06 जुलाई 2021 को वह शाम 07.00 बजे छात्रावास को बंद करके घर चला गया था तथा उस दिन छात्रावास का चौकीदार मानक दास मानिकपुरी छुट्टी पर था । 07 जुलाई 2021 को सुबह 09.00 बजे वह तथा मनोज कुमार बंजारे छात्रावास आये तो देखे कि अज्ञात आरोपी चोर द्वारा छात्रावास के पीछे गेट को खोलकर अंदर प्रवेश कर छात्रावास में लगे 02 नग सौर ऊर्जा सोलर बैटरी कीमती 15000 रू. को चोरी कर ले गया है । अपने स्थत से आसपास पता किया पता नहीं चला । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें