महासमुंद : शराब के नशे में पति ने की मारपीट, मामला दर्ज.
महासमुंद थाना अंतर्गत शराब के नशे में पति ने की मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
वंदना भोई ने पुलिस को बतायी कि वह वार्ड नं 16 टामकी रोड महासमुन्द में आंगनबाडी में सहायिका के पद पर कार्य करती है । उसका पति पंकज कामदार जो उसे पहले गाली गलौज कर घर से निकाल दी है तब से वह अपने भाई राधेश्याम सैनिक के यहां रहती है, जहां पंकज कामदार आकर उसे शराब के नशे में अश्लील गालीयां देते हुये जान से मारने की धमकी देकर उसे हाथ मुक्का लात से मारपीट किया जिसके कारण से बांया हाथ के भुजा एवं बांया गाल में चोट आकर दर्द हो रहा है और हो हल्ला करते हुये तुमको जान से खतम कर दूंगा कहकर धमकी देने लगा. घटना को हर्ष सैनिक आकर बीच बचाव किया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.