महासमुंद : तेज रफ़्तार कार ने स्कूटी सवार को ठोकर मारी, मामला दर्ज.
महासमुंद थाना अंतर्गत सुमीत बाजार के सामने तेज रफ़्तार कार ने स्कूटी को ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
यश बसरानी ने पुलिस को बताया कि 06 जुलाई 21 को दोपहर 03 बजे उसके पिता श्री महेश बसरानी घर की स्कूटी एक्टीवा क्र0 CG 04 HM 1150 से शंकर नगर महासमुंद की ओर जा रहे थे NH 353 सुमीत बाजार के सामने पहुंचे थे कि महासमुंद से घोड़ारी की ओर जा रही सफेद स्वीफ्ट कार क्र0 CG 07 AQ 5939 का चालक लेखराम सिदार तेजी एवं लापरवाही से अपनी कार को चलाकर एक्टीवा को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके पिताजी काफी गंभीर रूप से चोट ग्रस्त हो गये जिन्हे तत्काल अकाल पुरख अस्पताल महासमुंद ले गया वहां ईलाज के बाद ईलाज में सुधार न होने पर 08 जुलाई 2021 को अग्रसेन हास्पिटल रायपुर लाया गया है जहा उनका इलाज चल रहा है. घटना को नारायण सिंह गुरूदत्ता तथा राकेश रात्रे देखे है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.