सरायपाली : 80 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार.
सरायपाली पुलिस की टीम ग्राम बेलमुण्डी जलगढ की ओर रवाना हुआ था कि ग्राम जलगढ पहुंचने के पूर्व जरिये मुखबीर भारी मात्रा में महुआ शराब परिवहन करने की सूचना प्राप्त होने पर मुखबीर के बताये स्थान पहुंचकर नाकाबंदी किये कुछ समय पश्चात 02 व्यक्ति मो0सा0 में कुछ सामान रख कर आते दिखे संदिग्धी लगने पर उन्हें हाथ से ईशारा देकर रोकने का प्रयास किया जो भागने का प्रयास किये जिन्हें हिकमत अमली से दौडाकर पकडकर पुछताछ करने पर दोनो अपना नाम कमल कलेत, वासुदेव कुमार बताये. आरोपीयों द्वारा अवैध रूप से 80 लीटर महुआ शराब कीमती 16000 रू. को बिक्री करने वास्ते घटनास्थल पर मो.सा. होण्डा साईन किमती 30000 रू. में परिवहन करते मिला जिसे जप्त कर आरोपीयों का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2)-LCG का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सरायपाली : लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाने वाले पर कार्यवाही.
सरायपाली पुलिस को 15 जुलाई 2021 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम दुलारपाली के होरीलाल यादव अपने घर के बाहर बैठक की जगह में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिला रहा है एवं शराब पीने की सामान सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये अनुसार जगह पर पहुंचकर घेराबंदी किया गया। जहां एक व्यक्ति लोगों को शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का सुविधा मुहैय्या कराते मिला । शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने का सुविधा मुहैय्या कराने वाले व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम होरीलाल यादव पिता नंदराम यादव उम्र 21 वर्ष साकिन दुलारपाली थाना सरायपाली का होना बताया. जिसके कब्जे से 60ml देशी प्लेन शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 30 रू. को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।