सरायपाली : अज्ञात वाहन के ठोकर से महिला को गंभीर चोट लगने से मौत, मामला दर्ज.
थाना सरायपाली अंतर्गत चट्टीगिरोला मोंड के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से मोटर सायकल सवार महिला को गंभीर चोट लगने से मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सन्यासी बाघ ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कलेण्डा में रहता है । 15 जुलाई 2021 को सुबह उसका लडका हेमंत बाघ अपने मोटर सायकल हीरो होंडा स्पेलेण्डर क्रमांक CG 06 A 6710 में अपनी मां श्रीमती मन्दो बाघ उम्र 62 साल को पीछे बिठाकर रिस्तेदार के यहां ग्राम भोथलडीह जा रहा था। पीछे-पीछे वह भी अपने सायकल से जा रहा था कि NH 53 चट्टीगिरोला मोंड के पास करीब 09:30 बजे पहुंचा था कि एक अज्ञात बोलेरो वाहन का चालक पीछे से सरायपाली की ओर से आते हुये अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर हेमंत बाघ के मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर भाग गया। वह बोलेरो वाहन के नंबर को नहीं देख पाया। एक्सीडेंट करने से हेमंत बाघ के मोटर सायकल के पीछे बैठी उसकी पत्नी श्रीमती मन्दो बाघ को गंभीर चोट लगने से वही पर मृत्यु हो गई एवं हेमंत बाघ को नाक में एवं मुंह, सिर,बांये पैर, कमर में चोट लगा है। घटना को आसपास वाले देखे है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.