पटेवा : किसी भी बोर का पानी नही दूंगा कहकर बेटा से मारपीट, मामला दर्ज.
थाना पटेवा अंतर्गत ग्राम कोलपदर में किसी भी बोर का पानी नही दूंगा कहकर बेटा से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
कैलाश बारमते ने पुलिस को बताया कि वे लोग दो भाई है। दोनो भाई अपने अपने परिवार के साथ रहते है। पिताजी उन दोनो भाई से अलग रहता है। पिताजी के नाम से करीब 80 डिसमिल पैतृत जमीन है एवं कुछ जमीन अबादी जमीन है पिताजी उन दोनो भाईयो को लगानी जमीन एवं अबादी जमीन का हिस्सा बटवारा कर दिया है इसी वर्ष गर्मी माह में रबि फसल दोनो भाई बोये थे खेत में लगे बोर पानी को उसे देने से इंकार कर पिताजी छोटे भाई का पक्ष लेकर वाद विवाद किये थे अभी बरसात मौसम में पिताजी द्वारा उसे दिये गये हिस्से के जमीन खेत में रोपा थरहा बोवाई किया है । रोपा लगाने पानी के लिये पिताजी को बोला तो पानी नही दूंगा कहकर वाद विवाद किया था 15 जुलाई 2021 को सुबह 07-30 बजे वह अपने घर के बाहर निकला तो उसी समय पिताजी आये तो वह पिताजी को बेाला कि रोपा थरहा लगाना है बोर पंप का पानी चाहिये तो पिताजी किरित राम मां बहन की गंदा गंदा गाली देकर वह किसी भी बोर का पानी नही दूंगा मेरे नाम के जमीन को भी बोने खाने नही दूंगा कहकर अपने हाथ में रखे लकडी डंडा से उसके सिर में मार दिया जिससे उसके सिर में चोट लगा है खुन निकला है घटना को पडोस के सुखराम बारमते, शौकीलाल ओगरे तथा उसकी पत्नी नीरा बाई एवं लडका सूरज बारमते देखे सुने एवं बीच बचाव किये है.