पटेवा : चोरी के प्रकरण में पुलिस को बताया नाम तो कमरे में बंद करके की पिटाई.
थाना पटेवा अंतर्गत ग्राम पचरी में चोरी के प्रकरण में पुलिस को बताया नाम तो कमरे में बंद करके की पिटाई जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
छोटू डोरा ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पचरी में रहता है । 14 जुलाई 2021 को रात्रि लगभग 08-00 बजे वह प्रमोद सेंगर के दुकान के सामने पचरी में खडा था कि उसी समय गांव का रामदास घृतलहरे, झांसी उर्फ दीपू घृतलहरे एवं छोटू घृतलहरे आये एवं चल हमारे घर तरफ घूमकर आयेंगे कहकर जीद करने लगे.
छोटू डोरा ने बताया कि इसके बाद तीनो लोग मो0सा0 में बैठाकर रात्रि 08-10 बजे रामदास के घर ले जाकर वहां कमरा अंदर दरवाजा बंद कर तीनो लोग रामदास घृतलहरे, झांसी उर्फ दीपू घृतलहरे एवं छोटू घृतलहरे हम लोगो को तुम्हारे बहन के घर चोरी के प्रकरण में तुम ही हम लोगो का नाम बताये हो तुम्हारे कारण जेल गये थे कहकर हाथ मुक्का एवं लाठी डंडा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये, और कहा कि हम लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराये तो तुझे जान से मार देंगे. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 342-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.