तुमगांव : खडी वाहन को तेज रफ़्तार कार ने मारी ठोकर, मामला दर्ज.
थाना तुमगांव अंतर्गत सिरपुर मोड़ के पास खडी वाहन को तेज रफ़्तार कार ने मारी ठोकर जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
15 जुलाई 2021 को प्रार्थी सतीश कुमार कैवर्त ने पुलिस को बताया कि 05 जुलाई 2021 को वाहन कार क्रमांक CG 27 A 6155 में अपनी मां केवरा बाई, भांजी वर्षा निषाद, दोस्त अरूण साहू के साथ अपने बैंक कार्य के लिये महासमुन्द जा रहा था कि कुहरी पड़ाव सिरपुर मोड़ के पास अधिक पानी गिरने से अपनी वाहन की पार्किंग लाईट जलाकर रोड किनारे खडा किया था कि पीछे से आ रही है आरोपी वाहन कार क्रमांक CG 06 GH 6151 का चालक अनुराग पटेल द्वारा अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर प्रार्थी के वाहन कार क्रमांक CG 27 A 6155 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे वाहन में बैठे प्रार्थी की मां केवरा बाई को चोंटे आई है। कि आरोपी वाहन कार चालक का कृत्य अपराध धारा 279, 337 ताहि. का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.