महासमुंद : पैसे का दांव लगाकर सट्टा पट्टी खेलने वाले 04 सटोर... - CG Sandesh

महासमुंद : पैसे का दांव लगाकर सट्टा पट्टी खेलने वाले 04 सटोरियों को पकड़ा गया.

बागबाहरा पुलिस 16 जुलाई 2021 को मुखबिर के सूचना पर जगत टी स्टाल पिथौरा चौक बागबाहरा के पास, मुकेश जैन को अंको पर रूपये पैसों का दाव लगवाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलते पकड़े गया तथा पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम मुकेश जैन पिता जुगल किशोर जैन उम्र 41 साल साकिन वार्ड नं0 04 थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का जिसके कब्जे से नगदी रकम 1750 रू. एवं 01 नग सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

पिथौरा पुलिस ने मुखबीर के सूचना पर नारद साहू नामक व्यक्ति अपने पान ठेला में अंको के आधार पर रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा नामक जुआ खेलते पकड़े गया. जिसके कब्जे से नगदी रकम 750 रू. एवं 01 नग सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन को जप्त किया गया।

इसी तरह पिथौरा से मुखबीर के सूचना पर पिथौरा टाउन बस स्टैण्ड में संजय सेन नामक व्यक्ति अपने सेलून दुकान में अंको के आधार पर रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा नामक जुआ खेलते पकड़े गया. जिसके कब्जे से नगदी रकम 820 रू. एवं 01 नग सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन को जप्त किया गया।

तेन्दूकोना पुलिस ने मुखबीर के सूचना पर दीपक अग्रवाल नामक व्यक्ति दीपक मोबाईल दुकान में कल्याण नामक सट्टा पट्टी लिखकर अंको के आधार पर रूपये पैसों का दाव लगाकर हार जीत का जुआ खेलते पकड़े गया. जिसके कब्जे से नगदी रकम 2925 रू. एवं 01 नग सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया।

आरोपीयो का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें