बसना : शराब के नशे में मदमस्त हालत मे गिरते पड़ते एक व्यक्ति ... - CG Sandesh

बसना : शराब के नशे में मदमस्त हालत मे गिरते पड़ते एक व्यक्ति को पकड़ा गया.

बसना पुलिस मुखबिर के सूचना पर आरोपी संजय गुप्ता उम्र 42 वर्ष साकिन बिटांगीपाली थाना बसना के द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला जिसके कब्जे से 200ml देशी प्लेन शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 150 रू. को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

इसी तरह बसना पुलिस को मुखबिर के सूचना पर आरोपी जयभारत नाग उम्र 32 साल साकिन बोंदा थाना सरायपाली के द्वारा गढपटनी रोड शराब भठ्ठी के सामने शराब के नशे में मदमस्त हालत मे गिरते पड़ते बहुत उतपाद मचाते मिला जिससे आने जाने वालो को असुविधा हो रही थी. मौके पर पुलिस स्टाफ घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी जयभारत नाग को डायल 112 वाहन से थाना लेकर आया गया जहा मुलाहिजा फार्म भरकर मुलाहिजा हेतु सीएचसी बसना भेजा मुलाहिजा फार्म मे डाक्टर साहब द्वारा जयभारत नाग के मुंह से शराब की बदबू आना लेख किये है । उक्त आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 36(च) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया ।



अन्य सम्बंधित खबरें