बसना : बिना किसी संकेत के खड़ी ट्रक से टकराने पर बाइक सवार की मौत, मामला दर्ज.
थाना बसना अंतर्गत जगदीशपुर भालूपतेरा के बीच रोड बिना किसी संकेत के खड़ी ट्रक से टकराने पर बाइक सवार की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जुलाई 2021 को मृतक बिसीकेशन मलिक अपने मो0सा0 सीडी डिलक्स क्रं0 CG 06 GH 8765 में भारत बेहरा को बिठाकर बसना से अपना घर ग्राम चनौरडीह जा रहा था रात्रि करीब 01.30 बजे जगदीशपुर रोड भालुपतेरा के पास पहुंचा था कि ट्रक क्रं0 CG 06 GD 3046 के चालक ने अपने ट्रक को रोड मे असुरक्षित ढंग से बिना किसी संकेतक के लापरवाही पूर्वक खडा कर उपेक्षा पूर्वक कार्य किया जिससे मृतक बिसीकेशन मलिक मोटर सायकल से जाते समय ट्रक में टकरा गया जिससे उसके सिर, हांथ, पैर एवं शरीर में चोंटे आई थी जिसका ईलाज के दौरान सीएचसी बसना में मृत्यु हो गया. तथा मुर्तजरर भारत बेहरा को सिर, हांथ पैर, एवं शरीर मे गंभीर चोंट आने से ईलाज हेतु रिफर किया गया है तथा मो0सा0 क्षतिग्रस्त हो गया है.
आरोपी ट्रक चालक का कृत्य अपराध धारा 279, 337, 304 ए भादवि0 का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।