तुमगांव : पुरानी रंजिश को लेकर मुर्गा काटने वाला कत्तल से हमला, मामला दर्ज.
थाना तुमगांव अंतर्गत ग्राम खैरझिटी में पुरानी रंजिश को लेकर मुर्गा काटने वाला कत्तल हमला जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
हेमलाल साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम खैरझिटी में रहता है. 16 जुलाई 2021 को गांव का साप्ताहिक बाजार होने से सब्जी खरीदने बाजार गया था. शाम करीबन 06.20 बजे गांव का शिवम साहू बाजार में मुर्गा काट रहा था जो उसे देखकर ईशारा करते हुए बुलाने पर उसके पास गया तो शिवम साहू पुरानी रंजिश की बात को लेकर उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए हांथ मुक्का से मारपीट करते हुए अपने हाथ में रखे मुर्गा काटने वाला कत्तल से उसके सिर में मारा जिससे खून निकलने लगा तथा जान से मारने की धमकी दिया है। घटना को गांव के ही बाजार में आये योगेश्वर साहू, झब्बू साहू एवं अजय सिन्हां बीच बचाव कर झगड़ा को छुडाये हैं तथा घटना को देखे सुने हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 324-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.