वार्ड में बनेगा सीसी रोड, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और पा... - CG Sandesh

वार्ड में बनेगा सीसी रोड, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और पार्षदों ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन...

लोरमी:- नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि शुक्ला, पार्षद सालिक बंजारे, सोहन डड़सेना, धनेंद्र राजपूत ने वार्ड क्रमांक 14 में 4 लाख 69 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इसमें नाली निर्माण, सीसी रोड निर्माण कार्य शामिल है। 

जिसमे बुधराम यादव के घर से राधे साहू के घर तक सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि शुक्ला ने कहा कि विकास की ओर अग्रसर होता हुआ लोरमी नगर पंचायत का हर वार्ड.रोड निर्माण,नाली निर्माण कार्य के लिए योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। इस दौरान नगर पंचायत पार्षद सालिक बंजारे सोहन डड़सेना, धनेंद्र राजपूत, दुर्गा गोलू रजक, ठेकेदार दुष्यंत खत्री,सहित नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित वार्डवासी उपस्थित थे.



अन्य सम्बंधित खबरें