जिले की सीमाओं में  की जा रही लगातार वाहनों की जांच,जनता एवं... - CG Sandesh

जिले की सीमाओं में की जा रही लगातार वाहनों की जांच,जनता एवं राहगीरों की सुरक्षा प्राथमिकता GPM पुलिस

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही छत्तीसगढ़ का सरहदी जिला है जिसकी सीमाएं मध्यप्रदेश से लगती है बार्डर पार के अपराधी घटना कर इस पार आ जाते हैं। साथ ही अंतरराज्जीय रोड जो कि जिले से ही गुजरती है जो अवैध मादक पदार्थों के तस्करी की संभावना से इंकार नही किया जा सकता। इस हेतु पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने बीती शाम को अचानक कारिआम अंतरजिला और अंतरराज्जीय बेरियर बरौर के पहले परासी मोंड पर एमसीपी लगाकर सभी वाहनों की चेकिंग करने का निर्देश दिए। जिले के मरवाही थाना की टीम परासी मोंड पर तथा थाना पेंड्रा,यातायात की टीम कारिआम मोड़ पर एम सी पी लगाकर लगभग 200 वाहनों की चेकिंग किये । कारिआम अंतरजिला बेरियर का पुलिस अधीक्षक बंसल के द्वारा निरीक्षण भी किया गया। 

पुलिस की इस चेकिंग को आने जाने वाहनों के चालको के द्वारा कहा गया कि पुलिस के इस प्रकार की चेकिंग से अपराधियो में भय का वातावरण रहेगा जिससे वे आमरोड पर कोई भी अपराध लूटमार करने से डरेंगे और इससे यह होगा कि आवागमन भी सुचारु रूप से चलता रहेगा और इस प्रकार की चेकिंग से जनता का पुलिस पर और विस्वास बढ़ेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजनता एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए जीपीएम पुलिस तत्पर है। पेट्रोलिंग लगातार कराई जाएगी व बीच बीच मे इसी प्रकार सघन चेकिंग की जाती रहेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें