लोरमी- कोरोना की तीसरी लहर व  खाद की किल्लत को लेकर भारतीय ज... - CG Sandesh
तोखन साहू ( पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव)

लोरमी- कोरोना की तीसरी लहर व खाद की किल्लत को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित

लोरमी भारतीय जनता पार्टी द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी जिसमें कोरोना की तीसरी लहर, खाद की किल्लत को लेकर किसान मोर्चा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन, संगठनात्मक चर्चा को लेकर राजपूत धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई थी.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने धारा 370 की समाप्ति आर्टिकल 35 ए की समाप्ति नागरिक संशोधन बिल एवं ट्रिपल तलाक की समाप्ति जैसे अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करके देशवासियों का मान बढ़ाया है, हमारा देश आज पूरे ब्रम्हांड में विश्वगुरु बनकर उभरा है। उक्त बातें लोरमी के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव तो खन साहू ने भारतीय जनता पार्टी मंडल लोरमी द्वारा आयोजित बैठक में कहीं ।

उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार कोसते हुए कहा कि इस संवेदनहीन सरकार ने देसी दारू के पौवा में 10 रुपये कोरोना टैक्स लगाकर 400 करोड़ रुपए साथ ही डीएमएफ फंड से 800 करोड़ रुपए की राशि कुल मिलाकर 12 सौ करोड रुपए की राशि एकत्रित की लेकिन इस राशि का उपयोग कोरोना की रोकथाम में नहीं किया गया अगर इस पैसे को सरकार द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना की लड़ाई में लगाया जाता तो सैकड़ों लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

बैठक में लोरमी भाजपा मंडल प्रभारी मोहन भोजवानी ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने सभी बूथों पर 25 सदस्यों का बायोडाटा एकत्रित करने को कहां है इसलिए आप सभी कार्यकर्ता बंधु अपने अपने बूथों पर अभी से लग जाए ।जहां हमारे पार्टी के लिए अच्छे बूथ हैं वहां तो मेहनत करना ही है परंतु कमजोर बूथों पर प्रभाव साली नेताओं समाज प्रमुख के साथ मिलकर एक कार्य योजना तैयार कर जीवंत संपर्क बनाएं जिससे हमारा कमजोर बुथ भी एक मजबूत बूथत बनकर आए।

उन्होंने आगे कहा कि बिना राग द्वेष के पार्टी का काम एक सच्चे सिपाही की तरह करते रहना ही एक सच्चे भाजपाई की पहचान है धर्म है।

बैठक को भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली के महामंत्री गुरमीत सलूजा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव का आगाज हो चुका है। सिर्फ ढाई साल ही बचे हैं इस सरकार को जाने को और यह तभी संभव होगा जब हमारे जमीनी एवं देव तुल्य कार्यकर्ता अभी इस सरकार को उखाड़ फेंकने में लग जाएं।


मण्डल अध्यक्ष दिनेश साहू ने आगामी 20 जुलाई को किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों को खाद की किल्लत एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

बैठक को भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली के उपाध्यक्ष द्वारा धनीराम यादव एवं धनेश साहू,वरिष्ठ नेता राकेश दुबे लक्ष्मी सेवक पाठक ,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि शर्मा ,महिला मोर्चा की अध्यक्ष वर्षा सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया ।

बैठक में संचालन महामंत्री विश्वास दुबे ने एवं आभार महामंत्री सुशील यादव ने किया।

 बैठक मैं किसान मोर्चा जिला के महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक शैलेंद्र जयसवाल ,पार्षद राजेंद्र सलूजा, पूर्व पार्षद अशोक साहू ,मंडल उपाध्यक्ष पारसनाथ साहू, खड़ानन कश्यप ,अर्जुन राजपूत, पूर्व पार्षद सुजीत वर्मा ,मंत्री अमिताभ तिवारी ,युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप सोनी ,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती केसर ध्रुव ,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनोहर अहिरवार ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष दिलीप पोर्ते ,श्रीमती मेघा वैष्णव ,दुर्गेश तिवारी ,रामनाथ साहू ,सोमेश श्रीवास, ब्रज राज किशोर त्रिपाठी, शिवकुमार साहू ,मनहरण कश्यप ,रामकुमार सिंह राजपूत ,शिव शंकर यादव ,मनीष सोनी, नारायण जायसवाल ,महेश खत्री ,पुरुषोत्तम राजपूत, मुकुल तिवारी, मयंक तिवारी, रामखेलावन ,संतोष गोस्वामी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे



अन्य सम्बंधित खबरें