खानदानी जमीन को लेकर महिला के सिर में कुल्हाड़ी से हमला, बुरी तरह हुई घायल
जशपुर जिला बगीचा ब्लाक के सन्ना थाना इलाके की है, जहाँ रविवार को सुबह सुबह जमुनिया पाठ गाँव में जमीन को लेकर एक ही खानदान के दो परिवारों में जमकर मारपीट हो गई। दो परिवारों के बीच हुई मारपीट में सुशीला बाई नाम की एक महिला बुरी तरह घायल हो गयी है। जानकारी के मूताबिक घयाल महिला के सिर में कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। उस पर हमला करने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला का चाचा है।
जिसका नाम नखलु यादव बताया जा रहा है । घायल महिला को लेकर उसके परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने सुबह सुबह सन्ना थाना पहुंचे उंसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए सन्ना सरकारी अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि नखलु और सुशीला के परिवार के बीच खानदानी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। वहीं रविवार की सुबह इसी बात पर इनके बीच बहस शुरू हो गयी और हालात मार पीट तक पहुँच गया।