ग्राम पंचायत गाला में मितानिनों को दिया गया जल संरक्षण का प्रशिक्षण
अविनाश राजपूत, पत्थलगांव । लोक जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) की तरफ से ग्राम पंचायत गाला में रविवार को जल जीवन मिशन के तहत जल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत के मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य लोगों को जल संरक्षण विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर पीएचईडी विभाग के हेड टेकनीशियन नारायण मिश्रा ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव में जाकर जल जीवन के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है । उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पूरे प्रदेश में जोर शोर से कार्यक्रम चालाया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम में जल जीवन मिशन के प्रति सशक्त बनाना है। इस मौके पर महिला स्वयं सहायता समूह के अनीता देवी सिंह राजपूत, मधुमाला राठिया, गंगोत्री खुटिया, महेश्वरी खुटिया, लोकेश्वरी खुटिया, सनी देवी, तिलेश्वरी राठिया, उजेना सहित अन्य महिला उपस्थित थे ।