बसना : घर का दरवाजा तोड़कर 7 लाख 94 हजार की चोरी, मामला दर्ज - CG Sandesh

बसना : घर का दरवाजा तोड़कर 7 लाख 94 हजार की चोरी, मामला दर्ज

बसना नगर में 17 और 18 जुलाई की मध्यरात्रि वार्ड क्रमांक 06 से चोरी होने का मामला सामने आया है, चोरों ने रात्रि को मेरे घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखे आलमारी से सात लाख चौरानबे हजार रूपये को चोरी कर ले गए.

प्रार्थी मो0 तुफैन पिता मो0 अनिस ने पुलिस को बताया कि  17 जुलाई 2021 को बसना निवासी सबिर भाई से दुसरे को देने के लिए उसने सात लाख चौरानबे हजार 7,94,000 रूपये लाया था और रात को अपने घर कमरे के अलमारी में रखकर सो गया था.

इसके बाद जब वह सूबह लगभग 06 बजे उठकर देखा तो अलमारी खुला हुआ था एवं घर का दरवाजा भी टुटा हुआ था तथा अलमारी में रखे 50, 100, 200, 500, रूपये नोट का बंडल रकम 794000 रूपये नहीं था. जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति रात्रि में चोरी कर ले गया था. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा  380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें