news-details

महासमुंद जिले के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी पुस्तक का विमोचन

आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर महासमुन्द जिले के स्वतंत्रता सेनानी पुस्तक का विमोचन छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया।इस अवसर पर संसदीय सचिव विनोद सेवन चन्द्राकर,इंटेक एवं जिला स्काउट संघ के अध्यक्ष दाऊ लाल चन्द्राकर,स्वतन्त्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष नारायण नामदेव,समाज सेवी विश्वनाथ पाणिग्रही उपस्थित रहे। पुस्तक के लेखक विजय शर्मा कोमाखान ने महासमुन्द जिले का आजादी में योगदान पर भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष एवं गौरव गाथा का संकलन एवं लेखन का कार्य किया है, सस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से सर्वप्रिय प्रकाशन दिल्ली रायपुर द्वारा प्रकाशित 112 पृष्ठ के पुस्तक में 36 सेनानियों के जीवन परिचय व कृतित्व को पुस्तके का आकार दिया है शर्मा राज्य सम्मानित शिक्षक ने आपने महासमुन्द के सुअरमार , मोहदी गढ़ के इतिहास,जोंक नदी घाटी की सभ्यता पर लेखन कर महासमुन्द के ऐतिहासिक, सामाजिक भौगोलिक सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का काम किया है, उनके कार्यो से महासमुन्द जिले के ऐतिहासिक पुरातात्विक गौरवगाथा को जानने समझने में मदद मिलेगी। शिक्षक ने कोविड 19 आपदा काल मे लाउडस्पीकर से शिक्षण किया,उनके अनुप्रयोग का छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में लागू किया।अपने अनुप्रयोगों अनुभव का आलेख शिक्षा जगत के लिए अनुकरणीय होगा।आमुज्यूरी विश्वनाथ डायरेक्टर ग्रीन केयर सोसाइटी रेखराज शर्मा, ठा थिएन्द्र प्रताप सिंह, गोविन्द राव नागपुरे, विष्णु महानन्द, के आर ध्रुव, रविंद्रराज ठाकुर ने शुभकामनाएं दी।




अन्य सम्बंधित खबरें