महासमुंद : रास्ता रोककर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.
थाना महासमुंद अंतर्गत ग्राम बेलसोण्डा में रास्ता रोककर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
गिरधारी लाल चन्द्राकर ने पुलिस को बताया की वह 17 जुलाई 2021 को अपने कृषि भूमि में जोताई व बोवाई करने दो ट्रेक्टर से जोताई कर वापस घर जा रहा था खेत के पास आरोपीगण 1. पोखन चंद्राकर, 2. जितेन्द्र चंद्राकर, 3. सतन धीवर के द्वारा ट्रेक्टर को रास्ता में रोककर उसे तथा ड्रायवर को अश्लील गाली गुप्तार कर ट्रेक्टर के चाबी छीन लिया और तीनों गाली गुप्तार देकर जान से मारने की धमकी दिये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें