तुमगांव : मिक्सर मशीन से टकराकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, ... - CG Sandesh

तुमगांव : मिक्सर मशीन से टकराकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज.

थाना तुमगांव पुलिस ने मृतक तोषण चंद्राकर पिता बंसत कुमार चंद्राकर उम्र 25 साल साकिन नारा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर के मर्ग का जांच किया.

जिसमे पुलिस ने बताया कि 08 जून 2021 को मृतक तोषण चंद्राकर एवं संजय यादव अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 04 HA 1024 से तुमगांव से ग्राम नारा जाने निकले थे कि रात्रि करीबन 10.00 बजे भोरिंग चौक के पास सडक पर लापवाहीपूर्वक उपेक्षापूर्ण तरीके से रखे मिक्सर मशीन से टकराकर गिरने से दोनों को चोटें आई जिन्हें ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गये जहां तोषण चंद्राकर को चेक कर डाक्टर द्वारा मृत्यु होना बताया गया एवं संजय यादव को चोटें आई है कि मर्ग जांच पर मिक्सर मशीन के स्वामी द्वारा मशीन को लापरवाहीपूर्वक एवं उपेक्षापूर्ण सडक पर खडा करने से एक्सीडेंट होने से तोषण चंद्राकर की मृत्यु होना एवं संजय यादव को चोटें आना पाया गया ।

आरोपी मिक्सर मशीन के स्वामी के विरूध्द अपराध धारा 337, 304-A भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.



अन्य सम्बंधित खबरें