तुमगांव : पीकअप वाहन को पल्टी कर देने पर एक व्यक्ति की मौत, ... - CG Sandesh

तुमगांव : पीकअप वाहन को पल्टी कर देने पर एक व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्थी ने बताया कि 18 जुलाई 2021 को रिश्तेदारों एवं परिचितों के साथ ग्राम छुईहा से पीकअप वाहन क्रमांक CG 23 H 4753 से ग्राम तुरतुरिया मंदिर दर्शन करने जा रहे थे कि पीकअप को उसके गांव के टुकेश्वर ध्रुव पिता सालिकराम ध्रुव चला रहा था.

आरोपी पीकअप चालक द्वारा अपने वाहन को घटनास्थल पर पल्टी कर देने से पीकअप में बैठे भुनेश्वर ध्रुव पिता ईश्वर ध्रुव उम्र 35 साल साकिन छुईहा को गंभीर चोंट आने से मौत हो गया एवं अन्य बैठे दुजीत सिन्हा,किशनू सिन्हा, ओमबाई ध्रुव, किरीत ध्रुव, लोकेश ध्रुव, रेवती, भरती, ईश्वरी सिन्हा एवं प्रार्थी को चोंटे आयी है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पीकअप चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें