महासमुंद : कार के ठोकर से बाइक सवार को लगी गम्भीर चोट, मामला... - CG Sandesh

महासमुंद : कार के ठोकर से बाइक सवार को लगी गम्भीर चोट, मामला दर्ज

महासमुंद थाना अंतर्गत कार के ठोकर से बाइक सवार को लगी गम्भीर चोट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

दिलेश्वर साहू ने पुलिस को बताया कि वह 17 जुलाई 2021 को मित्तल हास्पिटल रायपुर से उसके भैया तुमेश्वर साहू का ईलाज करवाकर मो0सा0 एच एफ डिलक्स क्र0 CG 06 GP 8466 में पीछे बैठाकर अपने ग्राम खैरझिटी वापस जा रहे थे कि ग्राम खरोरा तालाब के आगे NH 353 पुल के पास शाम करीब 05.30 बजे पहुंचे थे कि पीछे से आ रही एक नीला कलर का डिजायर कार क्र0 CG 04 ME 7002 का चालक अपने कार को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसके मो0सा0 को पीछे से ठोकर मार दिया जिससे मो0सा0 सहित रोड पर वे लोग गिर गये जिससे उसे बांया पैर, बांया हाथ, बांया कंधा में चोट आया तथा उसके भैया तुमेश्वर को बांया हाथ, बांया पैर में चोट आया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें