पटेवा : ठेला में ग्राहको को पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैय... - CG Sandesh

पटेवा : ठेला में ग्राहको को पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराने वाले पर कार्यवाही.

पटेवा पुलिस 19 जुलाई 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि शराब दुकान जाने का मार्ग टिकरापारा झुमर तालाब के पास कपिल ध्रुव नाम का व्यक्ति अपने अण्ठा चखना ठेला में ग्राहको को पानी पाउस डिस्पोजल गिलास चखना मुहैया कराकर शराब पीने की सुविधा दे रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के सुचना पर कपिल ध्रुव के अण्ठा चखना ठेला में दबिश दिया जहां कपिल ध्रुव अपने अंडा ठेला में ग्राहको को शराब पीने की सुविधा मुहैया करा रहा था पुलिस को देखकर ग्राहक भाग गये । कपिल ध्रुव पिता खेदू राम ध्रुव उम्र 45 साल साकिन ग्राम झलप टिकरापारा थाना पटेवा जिला महासमुंद अपने ग्राहको को पानी पाउच, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराकर शराब पीलाने की सुविधा देते पकडा गया । जिसके कब्जे से तीन नग देशी मदिरा प्लेन शराब का खाली शीशी, दो नग डिस्पोजल गिलास, दो नग पाली पाऊच जप्त किया गया ।

आरोपी कपिल ध्रुव का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।



अन्य सम्बंधित खबरें