पटेवा : घर के सामने से मोटर सायकल चोरी, मामला दर्ज. - CG Sandesh

पटेवा : घर के सामने से मोटर सायकल चोरी, मामला दर्ज.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम बावनकेरा में घर के सामने गली से मोटर सायकल चोरी जिसपर जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

नियाजुद्दीन ने पुलिस को बताया कि 17 जुलाई को रात्रि करीबन 10-30 बजे मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GM 6180 जो कि उसके परिचित ओमप्रकाश चौहान निवासी बावनकेरा के नाम से है जिसे वह घरेलू कार्य हेतु लाया था जिसे 17 जुलाई को वह अपने घर के सामने गली में दरवाजा के पास चाबी बंद कर खडा किया था और अपने घर सोने चला गया था करीब रात्रि 02-30 बजे बाथरूम तरफ उठा तो उसकी गाडी दरवाजा के पास गली में खडी थी उसके बाद रात्रि करीबन 04-30 बजे बाथरूम जाने के लिये पुन: उठा और बाहर गली तरफ गया तो देखा कि उसकी मो0सा0 वहां पर नही खडी थी। जिसे आसपास पता तलाश किया नही पता चला, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा मोटर सायकल एचएफ डिलक्स कीमती 27,000 रू0 चोरी कर ले गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें