खल्लारी : दुकान से 43000 रू. की नगदी चोरी, मामला दर्ज.
गोविंद पटेल ने पुलिस को बताया कि खल्लारी नेशनल हाईवे 353 रोड किनारे उसका मारूति कम्प्युटर मोबाईल एवं च्वाईस सेंटर की दुकान है जिसे वह स्वयं चलाता है । उसका दुकान प्रतिदिन सुबह 09-00 से रात 08.00 बजे तक खुला रहता है 16 जुलाई 21 के सुबह 10.30 बजे जब वह अपना दुकान खोला तो देखा कि अज्ञात आरोपी चोर द्वारा दुकान में रखे उक्त मशरूका नगदी रकम 2000 रू., 200 नग हाथ घड़ी किमती 27500 रू., 07 नग एन्ड्रायड बैटरी किमती 1500 रू. 10 नग मोबाईल किमती 12000 रू. जुमला किमती 43000 रू. को चोरी कर ले गया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें