यातायात व्यवस्था व बकरीद को लेकर लोरमी थाना में शांति समिति की बैठक.....
लोरमी-लोरमी थाना क्षेत्र की व्यवस्था सुधारने व कोरोना महामारी की तीसरी हलर से बचाव अन्य मुद्दे को लेकर लोरमी थाना में नवनियुक्त थाना प्रभारी प्रमोद डड़सेना, चिल्फी प्रभारी सुशील बंछोर, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शांति समिति का बैठक संम्पन हुआ, लोरमी नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं की आतंक को लेकर चर्चा भी हुई लेकिन मवेशियों के संबंध में स्थायी निजात पाना मुश्किल नजर आ रहे हैं, साथ ही लोरमी नगर के चौक चौराहे पर लगे सी सीटीवी कैमरा को दुरुस्त कराने के साथ साथ चौक चौराहे की मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगवाने पर भी फ़ोकस किया गया है, तेज आवाज हॉर्न व कम उम्र के वाहन चालकों पर भी कार्यवाही की बात की गई, साथ अवैध शराब को लोरमी थाना क्षेत्र में एक बहुत बड़ी समस्या है इसके साथ ही बाहरी इलाको से आ रहे संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखा जाए, थाने में मुसाफिर नामा दर्ज कराया जाए, मकान किराये देने में किराएदार की पूर्ण जानकारी दिया जाए। जिस पर भी चर्चा किया गया है, वही लोरमी में कोरोना तीसरी लहर से बचने के लिए मास्क व सोशल म पर्व है, जिसको लेकर चर्चा किया गया है। इस दौरान दिनेश गौरहा, नितेश पाठक, शरद डड़सेना, शैलेन्द्र जायसवाल, साजिद खान, सोहन डड़सेना, अमित गुप्ता, अशोक साहू, जतिन सलूजा, सालिक बंजारे, मुन्ना ध्रुव, सुरेश श्रीवास, घँशु राजपूत, पिंटू उपवेजा, विनय साहू, उत्तम ध्रुव, महेश खत्री, जितेन्द्र पाठक, कृष्णा सोनी, मनोज शर्मा, प्रीतम दिवाकर, आकाश सलूजा, प्रमोद जायसवाल, भूपेंद्र जायसवाल, नोहर राजपूत, रऊफ मोहम्म्द सहित आदि उपस्थित रहे।