इस जिले में होगी Army Recruitment, रैली की तैयारी के लिए 30... - CG Sandesh

इस जिले में होगी Army Recruitment, रैली की तैयारी के लिए 30 जुलाई तक कर सकते हैं अप्लाई

बस्तर जिला प्रशासन के विशेष योगदान और प्रयास से बस्तर क्षेत्र में नवम्बर 2021 में सेना भर्ती रैली ( Army Bharti 2021 - Army Raily 2021 ) का आयोजन किया जाना है। इसमें समस्त बस्तर क्षेत्र के नवयुवक इस Army भर्ती 2021 में भाग ले सकेंगे ।

इस आर्मी भर्ती रैली की तैयारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से बस्तर जिला प्रशासन द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के कार्यालय में आवेदन मंगाये गए हैं ।

इन आवेदित अभ्यार्थियों के लिए लिखित ( Written ) एवं शारीरिक प्रशिक्षण ( Physical Training ) की विशेष व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है । यह Training पूर्णतः नि:शुल्क होगी, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा शारीरिक एवं लिखित परीक्षा प्रशिक्षण ( Written - Physical Training ) दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण ( Training ) पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, जनपद स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई को होगी ।अधिक जानकारी के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कार्यालय बस्तर में सम्पर्क कर सकते हैं ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें