सरायपाली के ग्राम नयागांव मैं युवाओं द्वारा गांव के तालाब मे... - CG Sandesh

सरायपाली के ग्राम नयागांव मैं युवाओं द्वारा गांव के तालाब में साफ़ सफ़ाई एवं वृक्षारोपण कर किया घेराव.....

सरकार जहां करोड़ों रुपए खर्च कर सफाई अभियान चला रही है। वहीं बिना किसी सरकारी सहायता के नयागांव के युवाओं के नेतृत्व में आज 21 जुलाई को सफाई अभियान चलाते हुए गांव के बाहर स्थित तालाब को साफ-सफ़ाई किया गया। तालाब से जहां दुर्गंध से आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया था नयागांव के युवाओं ने एकजुट होकर श्रमदान किया और लगातार सफाई करने के बाद पूरे तालाब से कचरा को बाहर निकालकर उसका निस्तारण कराया। तथा तालाब के मेड मैं वृक्षारोपण कर घेराव किया गया।

इस सफाई अभियान में मुख्य  भूमिका जिसमें मिस्त्री के रुप में ध्वज और नेहरू बिसी , कमलेश और युवा साथी मनोज , बसुदेव, सुदाम, बलराम, दासरथी, नंदू , भगवान, पंकज, मनोहर, विकास, सुशील, संजय, अजय, देवानंद, भागीरथी, संदीप, मटारी, सूरज मलिक, बबलू, गुणसागर, विजय, पिंटू, नेपाल, आदि युवा साथियों ने सहयोगी बनें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें