सरायपाली : ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और नगदी रकम की चोर... - CG Sandesh

सरायपाली : ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और नगदी रकम की चोरी

सरायपाली के वार्ड क्रमांक 01 विरेन्द्र नगर में घर के दरवाजा का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और नगदी रकम की चोरी होने का मामला सामने आया है.

अर्जुन पटेल ने बताया कि वह नगर सेना में पदस्थ है था 13 जुलाई 2021  को 10:00 बजे अपने गृह ग्राम गिरसा परिवार सहित घर का दरवाजा बंद कर गया था, इसके बाद 16 जुलाई 2021 के शाम लगभग 03:30 बजे जब वापस आया तो पाया कि घर के दरवाजा का ताला टुटा हुआ नीचे पड़ा हुआ था.

इसके बाद अर्जुन जब घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में आलमारी टुटा हुआ था और आलमारी में रखे एक सोने का हार वजन 36 ग्राम,  एक सोने का हार 16 ग्राम,  एक सोने का मंगलसूत्र 14 ग्राम,  सोने की चैन 26 ग्राम,  चांदी की 08 नग पायल व चार नग बच्चे का चांदी का पायल वजन लगभग 1000 ग्राम एवं दो सोने का फुल्ली कीमती लगभग 2,60,000 रूपये एवं आलमारी में रखे नगदी रकम 40,000 रूपये जुमला 3,00000 रूपये नहीं था। जिसे कोई अज्ञात चोर उसके घर के अंदर घुसकर कमरे के आलमारी में रखे उक्त सोना चांदी जेवर एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया था

मामले पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध भादवि अपराध 457, 380 कायम कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें