मुंगेली एसपी निरीक्षण में पहुंचे लोरमी थाना जहां मुक्तिधाम ट... - CG Sandesh

मुंगेली एसपी निरीक्षण में पहुंचे लोरमी थाना जहां मुक्तिधाम टीम ने उनसे सौजन्य मुलाकात कर लोरमी की समस्याओं से अवगत कराएं.....

मुंगेली जिला के नए एसपी डी.आर. आचला लोरमी थाने निरिक्षण पर पहुचे इस दौरान मुक्तिधाम टीम,पार्षद एवम पत्रकार के द्वारा सौजन्य मुलाकात करते हुए गुलदस्ता भेट किये । लोरमी नगर के व्यवस्था के बारे में चर्चा करते हुए बताया गया कि शीतला मंदिर जाने वाले मार्ग में मुर्गा दुकान एवं चिकन सेंटर में लोग पहुचते है जहाँ उनके द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन खड़ी कर दिए रहते है जिसके कारण आवागमन बाधित होते रहता है वही कुछ चिकन सेंटरो में बैठा कर शराब भी पिलाया जाता है। नगर के फव्वारा चौक में भी काफी अव्यवस्था रहता है साथ ही लोरमी के मुख्य मार्गो में मवेशियों का जमावड़ा रहता है ।

पार्षद सोहन डड़सेना और सालिक बंजारे के द्वारा बताया गया कि अवैध शराब बिक्री खुले आम शराब खोरी नाबालिग बच्चो द्वारा नशा की आदि होते जा रहे है। किराना दुकान , मनिहारी दुकान सहित अन्य छोटे दुकानों में बोनफिक्स खुले आम बेचे जा रहे है जिसका उपयोग नशा के लिया किया जा रहा है। चर्चा के दौरान बताया गया कि लोरमी नगर में बाहरी इलाको से सामान बेचने के लिए फेरीवाले आकर रुक रहे है इनके द्वारा कोई मुसाफिर माना थाने में दर्ज नही कराया जाता ना ही लोरमी नगर के मकान मालिक द्वारा किरायादारो की जानकारी नही दिया जाता। लोरमी थाने में पुलिस बल की कमी है पुलिस बल बढाया जाए व रात्रि में अवश्य रूप से गश्त किया जाए। पूर्व एल्डरमैन शैलेन्द्र जायसवाल के द्वारा खुड़िया चौकी को यथावत रखे जाने की बात एस.पी से कहे कि खुड़िया चौकी रहे जाने से अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगा रहेगा। लोरमी क्षेत्र को नक्सली प्रभावित घोषित किया गया है जिसको लेकर खुड़िया चौकी का रहना अत्यंत आवश्यक है । मुंगेली एसपी डी आर आचला के द्वारा आशवासन देते हुए कहा गया कि खुड़िया चौकी को यथावत रखने के लिए जनप्रतिनिधियों से भी आवेदन मिला है जिसकी विभागी जानकारी आईजी कार्यालय को भेजा जा चुका है। अवैद्य शराब बिक्री शराब खोरी की शिकायत मिली है जिस पर सभी पुलिस थाना प्रभारी को कार्यवाही किये जाने को लेकर निर्देशित किया गया है । कही भी कोई सन्दिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो उसकी सूचना तत्काल अपने जनप्रतिनिधियों या थाने में दे। मैं सभी मकानमालिक से अपील करता हु की अपने किरायेदारों की जानकारी अवश्य देवे । थाना प्रभारी प्रमोद डड़सेना ने कहा कि फौब्बारा चौक, शितला मंदिर जाने वाले मार्ग एवम मुख्य मार्गो में मवेशियों को लेकर लोरमी नगर पंचायत के अधिकारियों से चर्चा कर कार्यवाही किया जाएगा। अवैध शराब बिक्री को लेकर हमारे द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा। इस दौरान अमित गुप्ता, जितेंद्र पाठक , नर्मदा कश्यप, अंकित मोर्य , अभिजीत सिंह, तुषार अग्रवाल , धनंजय दुबे, राहुल श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे।



अन्य सम्बंधित खबरें