मुंगेली जिलें के लोरमी रामनाथ कुलमित्र सहायक शिक्षक एल बी. क... - CG Sandesh

मुंगेली जिलें के लोरमी रामनाथ कुलमित्र सहायक शिक्षक एल बी. को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2020 से नवाजा गया

मुंगेली जिलें के लोरमी रामनाथ कुलमित्र सहायक शिक्षक एल बी. को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2020 से नवाजा गया है. राज्यपाल अनुसुईया उइके एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान की घोषणा की। कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला कलेक्टोरेट स्थित स्वान सभा कक्ष में शिक्षक को शाल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 21 हजार का चेक भी प्रदान किया गया। इस दौरान नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी सतीश पाण्डे, एम. आई.एस. प्रशासक अशोक सोनी सहित शिक्षक के परिजन भी उपस्थित थे। कलेक्टर वसंत ने शिक्षक को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होने इन शिक्षक को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करते रहने की बात कहीं। उन्होने कहा कि आप जैसे शिक्षकों को देखकर अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगी।


रामनाथ कुलमित्र शासकीय माध्यमिक शाला पीथमपुर में सहायक शिक्षक एल. बी. में कार्यरत् है। रामनाथ कुलमित्र ने अपनी शासकीय सेवा 17 जुलाई 2006 से प्रारंभ की है। आपके प्रयास से ही शाला त्यागी बच्चों की संख्या निरंक है । विद्यालय में अनुशासनहीनता का कोई भी प्रकरण नहीं है। राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए बच्चों को छोटी-छोटी टोली बनाकर स्वच्छता अभियान, साक्षर भारत अभियान, योगा, पल्सपोलियों अभियान का प्रचार-प्रसार करते हैं । समय के पाबंद कुलमित्र शून्य निवेश पर नवाचार करते हैं विभिन्न प्रकार के पोस्टर, चार्ट, फ्लेक्स, कार्ड माचिस की तिली से शिक्षण को मनोरंजक बनाते हैं । इनमें सेवा भावना कूट-कूट कर भरी है । वे प्रतिवर्ष, गरीब, असहाय, दिव्यांग विद्यार्थियों को अपने वेतन से टाई, बेल्ट, आईकार्ड प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ विद्यालय के भौतिक विकास पर भी समर्पित रहते है। विद्यालय को इतना आकर्षित बनाया गया है पूरे क्षेत्र में इस विद्यालय की प्रशंसा होती है कुलमित्र को समय-समय पर विभिन्न पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हुआ है। बालिका शिक्षा हेतु उत्कृष्ट पुरस्कार से इन्हें सम्मानित किया गया है। कुलमित्र अध्यापन में दक्ष तथा व्यवहार कुशल शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं।



अन्य सम्बंधित खबरें