कुंआ में गिरे मादा हाथी व शावक को  ग्रामीण, वन व पुलिस विभाग... - CG Sandesh

कुंआ में गिरे मादा हाथी व शावक को ग्रामीण, वन व पुलिस विभाग की संयुक्त मेहनत से बाहर निकला गया.

जशपुर जिला कुनकुरी ब्लॉक नारायणपुर थाना अंतर्गत रेंगारघाट ग्राम में कुंआ में गिरे मादा हाथी व शावक को अंततः ग्रामीण, वन व पुलिस विभाग की संयुक्त मेहनत से बाहर निकालने में सफलता मिली है। इस कार्य में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रण करने में अपना पूर्ण योगदान दिया तो वहीं ग्रामीणों ने अथक मेहनत व परिश्रम कर बाहर निकालने में पसीना बहाया। वहीं वन विभाग ने सुझबुझ के साथ जेसीबी ला हाथी को बाहर करने में अपना योगदान दिया। लगभग १ घंटे तक चले इस रेस्क्यू में आखिरकार इस संयुक्त टीम को सफलता हाथ लगी व मादा हाथी सहित शावक दोनो सकुशल कुंआ से बाहर आए।जिसे हस्तिनापुर जंगल की तरफ छोड़ दिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें