महासमुंद : दुकान के शटर का ताला तोड़कर नगदी रकम चोरी, मामला द... - CG Sandesh

महासमुंद : दुकान के शटर का ताला तोड़कर नगदी रकम चोरी, मामला दर्ज.

थाना महासमुंद अंतर्गत दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मनोज साहू ने पुलिस को बताया कि उसका स्वम का किराना दुकान का है. 21 जुलाई 2021 के रात्रि करीब 09.00 बजे वह अपने दुकान को बंद कर परिवार के साथ खाना खाकर सो गया था। सुबह उठकर देखा तो उसका दुकान का शटर थोड़ा खुला हुआ था एवं बगल शटर का ताला टुटा हुआ था। बगल में एक छोटा सा लोहे का राडनुमा था, वह घर में जाकर अपने परिवार के लोगो को बताया तब शटर खोलकर अंदर जाकर देखा तो जहां पर वह गल्ला में पैसा सामान रखा हुआ था, दराज खुला हुआ था वह रात्रि को सिक्का 10,000 रूपये करीबन, 03 बंडल दस-दस रूपये नोट कुल रकम 3000 रूपये जुमला रकम 13,000 रूपये रखा था जिसे रात्रि में कोई अज्ञात चोर द्वारा दुकान के शटर का दरवाजा तोड़कर दराज में रखे रूपये पैसों को चोरी कर ले गया है। उसके घर के सामने में लगा सीसीटीवी कैमरा को तोड़ दिया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें