सिंघोडा : आयशर वाहन से 800 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार.
सिंघोडा पुलिस 22 जुलाई को छत्तीसगढ उडिसा बार्डर मे ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के द्वारा पुलिस स्टाफ संदिग्ध वाहन चेकिंग के लिए एन एच 53 रोड रियाज ढाबा के पास पहूंचकर उडिसा की ओर से आ रही एम एच पासिंग वाहन आयशर को रोकने का प्रयास किया जो उक्त वाहन रूकने का ईशारा करने के बाद भी अपने वाहन को न रोककर तेजी से सरायपाली की ओर भगाने लगा जिसका पीछा कर ग्राम खरखरी मे रोका गया उक्त वाहन मे सवार वाहन चालक शुभम साहू से पूछताछ करने पर अपने वाहन आयशर 1110 क्रमांक एम एच 46 एफ 1882 मे अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करना स्वीकार करने पर वाहन की तलाशी लिया गया.
आरोपी द्वारा अवैध रूप से उक्त मशरूका 799 किलो 800 ग्राम जप्ती 200 ग्राम सेम्पल कुल 800 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा किमती 16000000 रू. को 110 वाहन क्र- MH-46 F-1882 किमती 500000 रू. में परिवहन करते समय पकड़ा गया जिसके कब्जे से 02 नग मोबाईल किमती 16000 रू. एवं नगदी रकम 3000 रू. जुमला किमती 16519000 रू. को जप्त किया गया.
आरोपी शुभम साहू पिता रूपचन्द्र साहू उम्र 27 साल साकिन प्लाट नंबर 69 गोधानी रोड़ जिंगाबाई तकली गायत्री नगर सचिन ले आउट थाना मनकापुर जिला नागपुर हल मुकाम कांति रोड उपलबाड़ी चुड़ा कम्पनी के पास थाना कपिल नगर जिला नागपुर महाराष्ट्र का कृत्य अपराध धारा 20ख नारकोटिक्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.