सिंघोडा : ट्रेलर के चपेट पे आने से मोटर साइकल चालक की मौत, म... - CG Sandesh

सिंघोडा : ट्रेलर के चपेट पे आने से मोटर साइकल चालक की मौत, मामला दर्ज.

थाना सिंघोडा अंतर्गत खम्हारपाली चेक पोस्ट के पास ट्रेलर के चपेट पे आने से मोटर साइकल चालक की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कथन में बताया कि चैतन पटेल 10 जुलाई 2021 को ग्राम नवागांव से मोपेड सुपर एक्सेल CG 06GJ 4978 से ग्राम घाटकछार अपनी रिश्तेदार के यहां गया हुआ था जो 15 जुलाई को ग्राम नवागांव बसना घर वापस आते समय NH53 रोड खम्हारपाली परिवहन चेक पोस्ट के पास दोपहर करीबन 14:00 बजे ट्रेलर क्रमांक NL 01AC 2194 का चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके सिर व चेहरे पर चोट आया था. जिसे हाईवे पेट्रोलिंग-4 से CHC सरायपाली अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ईलाज के दौरान मौत हो गया। मृतक की मौत रोड एक्सीडेंट से आयी चोटों से होना पाया गया है। गवाहों ने बताया कि ट्रेलर का चालक का नाम अनिल राउत पिता श्री नारायन राउत उम्र 27 साल साकिन वार्ड नं0 04 हथीयारवा टोल पोस्ट बैसठा थाना बेनीपटी जिला मधुबनी बिहार है।

मर्ग जांच पर आरोपी अनिल कुमार राउत के द्वारा अपनी ट्रेलर को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से मृतक चैतन पटेल की मौत हो जाने से अपराध सदर धारा 304ए भा0द0वि0 का अपराध पंजीबध्द कर जांच में लिया जाता है।



अन्य सम्बंधित खबरें