सरायपाली : 03 लीटर महुआ शराब व 30 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त. - CG Sandesh

सरायपाली : 03 लीटर महुआ शराब व 30 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त.

सरायपाली पुलिस ने 22 जुलाई मुखबिर के सूचना पर वार्ड नंबर 15 महलपारा सरायपाली में अजय सिंह नामक व्यक्ति अपने बाडी में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते पकड़ा गया. पूछताछ करने पर आरोपी अजय सिंह पिता बलभद्र सिंह उम्र 42 साल निवासी वार्ड नंबर 15 महलपारा सरायपाली के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 03 प्लास्टिक पानी के बाटल में भरी हुई कुल 03 लीटर हाथ भट्ठी का महुआ शराब कीमती 600 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

इसी तरह राहूल कुमार चौहान पिता बेदराम चौहान उम्र 22 साल साकिन मोखापुटका के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में भरा हुआ 30 पौवा गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180 एमएल कुल 5400 एमएल कीमती 3600 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

साकंरा : सावित्रीपुर से 03 लीटर महुआ शराब जप्त.

साकंरा पुलिस ने 22 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम सावित्रीपुर बरगद पेड के नीचे अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है मुखबीर के सूचना पर पुलिस हमराह स्टाफ शराब रेड कार्यवाही किया तो आरोपी बेदलाल धुवल पिता कुबेर धुवल उम्र 29 साल जाति संवरा साकिन सावित्रीपुर थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जे पांच लीटर वाली एक सफेद रंग की जरीकेन में 03 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब किमती 600 रूपये जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।



अन्य सम्बंधित खबरें