गोधन न्याय योजना लागू होने के बाद भी नहीं लगा अंकुश,  सड़क प... - CG Sandesh

गोधन न्याय योजना लागू होने के बाद भी नहीं लगा अंकुश, सड़क पर घूम रहे हैं मवेशी....

लोरमी:- एक ओर जहां सरकार द्वारा गोधन न्याय योजना चलाई जा रही है, वहीं नगर की सड़क पर भटकते मवेशी कई सवाल खड़े कर रहे हैं आखिर गौपालकों द्वारा अपने मवेशी को आवारा क्यों छोड़ा जाता है। रोका छेंका योजना का जमीनी सफलता लोरमी नगर क्षेत्र में देखने को नहीं मिल रही।

गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा गौरक्षा हेतु विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, इसके बावजूद लोरमी नगर के सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा हर समय देखने को मिलता है। नगर क्षेत्र के विभिन्न गलियों में ऐसे मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। नगर के लोरमी विकास मंच ने इस बारे में बार-बार ज्ञापन भी सौंपा, लेकिन अब तक इसका स्थायी हल नहीं निकल पाया। नगर के मुख्य सड़क, रेस्ट हाउस चौक,मनियारी पुल, फव्वारा चौक, बाजार पारा, मुंगेली चौक, तहसील चौक, गुरुद्वारा चौक सहित विभिन्न स्थलों पर मवेशियों का जमावड़ा देखा जा सकता है। बरसात के दिनों में इनकी संख्या सड़कों पर और बढ़ जाती है, जिसके चलते दुर्घटना घटने की संभावना बनी रहती है। नगरीय प्रशासन के द्वारा कभी-कभी इन गायों को सड़कों से हटाने का अभियान जरूर चलाया जाता है, मगर बाद में हालात जस के तस नजर आते हैं । इन मवेशियों को लेकर स्थायी हल अभी तक नहीं निकल पाया है। नगरक्षेत्र में गौठान की व्यवस्था ना होने के कारण भी गायों को सड़कों पर छोड़ दिया जा रहा है ।

ऐसे गौपालकों के ऊपर कार्यवाही की आवश्यकता:-

जिन पालकों के द्वारा अपने मवेशियों को सड़क पर छोड़ा जाता है उन्हें चिन्हाकित कर कार्यवाही की आवश्यकता है।

सड़क दुर्घटना की आशंका:- बरसात के दिनों में मवेशी नगर के व्यस्ततम सड़क पर बीचो-बीच बैठे रहते हैं, इसके चलते सड़क दुर्घटना की आशंका सदैव बनी रहती है । यही नहीं कई बार बड़ी दुर्घटना भी घटित हो चुकी है।
इस समस्या का स्थायी हल निकालना जरूरी है, शासन-प्रशासन व जनसमुदाय को मिलकर इस परिप्रेक्ष्य में उचित निर्णय लेना चाहिए।
- शरद कुमार डड़सेना (समाजसेवी)

                                                                     फोटो -  शरद कुमार डड़सेना (समाजसेवी)

गोचर भूमि पर अतिक्रमण किया गया है जिसके चलते गाय सड़क पर नजर आती है सरकार की योजना सिर्फ कागज पर ही सीमित रह गई है लोरमी नगर पंचायत अंतर्गत एक भी गौठान नहीं है गठान की सख्त आवश्यकता है.
- धनेश साहू (गौसेवक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुंगेली)


                                                 फोटो -  धनेश साहू (गौसेवक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुंगेली)

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी रोका छेका योजना पूरी तरह से असफल होते नजर आ रही है भले ही सरकार इस योजना की ढिढोरा पिट रही हो लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बया करती है ।सड़को पर बैठे मवेशी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हो और आये दिन किसी न किसी छोटी मोटी दुर्घटनायें होती रहती ही है.
- रवि शर्मा( अधिवक्ता)


फोटो - रवि शर्मा( अधिवक्ता)


अन्य सम्बंधित खबरें