भरतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मुंगेली की प्रथम... - CG Sandesh

भरतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मुंगेली की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई.

भरतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मुंगेली की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक प्रदेश संगठन प्रदेशाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ मा नवीन मार्कण्डेय जी के आह्वान पर राजनीतिक प्रस्ताव बैठक रखा गया जिसमे विशेष रूप से उपस्थित अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला प्रभारी मती चंद्रा कांता मांडले जी साथ ही पूर्व मंत्री मुंगेली विधायक  पुन्नूलाल मोहले जी ,भाजपा जिलाध्यक्ष  शैलेष पाठक जी ,  गिरीश शुक्ला जी,अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष  मानिक लाल सोनवानी जी, के गरिमामयी उपस्थित में कार्यक्रम आयोजित की गई.

वही अपनी सम्बोधन में विधायक  पुन्नूलाल मोहले ने अनुसूचित जाति मोर्चा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अनुसूचित जाति के लोगो को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होना चाहिए और संगठन को मजबूत बनाना चाहिए साथ वही जिला प्रभारी  मति चन्द्रा कांता मांडले ने बताया कि जब बीजेपी की सरकार थी तब सतनामी समाज के दो लोगो को गुरुघासीदास सम्मान स्वरूप 1 लाख रुपये और प्रसस्थि पत्र दिया जाता था वही वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सतनामी समाज को गुरुघासीदास सम्मान से वंचित कर दिया और जब भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा आवाज उठाई गई तब मुख्यमंत्री निवास पर बुलाकर गुरुघासीदास सम्मान दे रहे थे तब सतनामी समाज ने लेने से इनकार कर दिया वही कांग्रेस सरकार अनुसूचित जाति के लोगो के विरोध में कार्य कर रही है और ऊपर अत्याचार हो रहा है जबकि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति के हितैसी है ।

इस कार्यक्रम के बाद भाजपा अनुसूचितजाति मोर्चा के द्वारा भूपेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति वर्ग के साथ हो रहे अन्याय,अत्याचार ,हत्या दुष्कर्म जैसे मामलों को लेकर एसडीएम को 13 सूत्रीय मांगे को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया । वही इस कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष  शिव कुमार बंजारे जी ने किया वही भाजपा के जिला पंचायत सदस्या मती रजनी सोनवानी जी , मानसिंह मोहले जी,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल पात्रे जी, नरेंद्र पालजी , जिला महामंत्री गोवर्धन जांगड़े एवं ग्रामीण 9 मण्डल के अध्यक्ष कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।


अन्य सम्बंधित खबरें