14 साल के मासूम की गई जान, परिजनों ने बीएमओ सहित चिकित्सकों पर लगाया गंभीर आरोप, कार्यवाही की मांग
जशपुर जिले के बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है, यहां चिकित्सकों की लापरवाही से एक 14 साल के मासूम की जान चली गई, मृतक के परिजनों ने बगीचा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के जिम्मेदार बीएमओ सहित चिकित्सकों पर गंभीर आरोप लगा कार्यवाही का मांग किया है।
ज्ञात हो की शुरू से विवाद में रहने वाला बगीचा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र एक बार फिर विवादों में आ गया है,इस बार यहां गंभीर लापरवाही के कारण सर्प दंश का शिकार हुवे 14 वर्षीय मासूम को उपचार के अभाव में जान गंवाना पड़ा है। परिजनों के मुताबिक कल सुबह 4 बजे नगर पंचायत बगीचा वार्ड नम्बर 4 निवासी संतोष रवि को सांप ने काट लिया, सांप के काटने की सूचना परिजनों को हुई तब तत्काल बगीचा अस्पताल लाया गया जहाँ प्रभारी बीएमओ और सीनियर डॉक्टर सीआर भगत ने बच्चे का इलाज करने के बजाए अम्बिकापुर रेफर कर दिया, बगीचा अस्पताल के साथ आस पास के मेडिकल में भी सांप काटने की दवा उपलब्ध है बाउजूद उसके डॉक्टर ने लापरवाही पूर्वक बच्चे के परिजन को अम्बिकापुर ले जाने की सलाह दी, अम्बिकापुर पहुंचते ही बच्चे की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि मेरे बच्चे का इलाज बगीचा में होता तो उसकी जान बच जाती, डॉक्टर की लापरवाही से मेरे बच्चें की जान चली गयी। जब हम बच्चे को लेकर बगीचा अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने तुरंत रेफर कर दिया एम्बुलेंस की सुविधा तक उपलब्ध नही कराई जैसे तैसे प्राइवेट गाड़ी से हम अपने बच्चे को अम्बिकापुर लेकर गए अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इस बच्चे की समय पर उपचार नहीं हो पाने से मौत होने का बात कहा है, परिजनों ने चिकित्सकों पर उनके कर्तव्यों का निर्वाहन नहीं करने सहित गंभीर आरोप लगा कार्यवाही का मांग किया है।
अब देखना यह है की इस गंभीर लापरवाही के उजागर होने पर जिले के सक्रिय जिलाधीश कलेक्टर महादेव कावरे इस मामले पर क्या कार्यवाही करते हैं, चूंकि लापरवाही से एक मासूम की मौत का मामला सामने आया है तो ऐसे में कलेक्टर महोदय कार्यवाही करेंगे या मामले को यूं ही ठंडे बस्ते में जाने देंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा, फिलहाल मृतक के परिजनों को जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे से न्याय का उम्मीद है और वे न्याय की आस में कलेक्टर से गुहार लगा रहे हैं।