भाजपाइयों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात......
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि, रविवार सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 79 वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. इस कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क समेत मोबाइल एप पर भी किया गया. पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह- पर्व और त्योहार मनाते समय याद रखें कि कोरोना अभी गया नहीं है. इसे लेकर सचेत रहें और गाइडलाइंस का पालन करें. लोरमी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को एलइडी के माध्यम से सुना। कार्यक्रम उपरांत गुरमीत सलूजा ने कहा कि सभी देशवासियों को पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को देखना व सुनना चाहिए। ताकि प्रत्येक नागरिक को यह पता लग सके कि हमारे देश के प्रधानमंत्री की देश हित में क्या कार्य योजना है और कोरोना महामारी से देश को बचाने के लिए वह कितना चितन मनन कर रहे है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता गुरमीत सलूजा जिला महामन्त्री, धनीराम यादव जिला उपाध्यक्ष, रवि शर्मा किसान मोर्चा प्र कार्य समिति , दिनेश साहू मण्डल अध्यक्ष लोरमी, प्रदीप मिश्रा मण्डल अध्यक्ष देवरहट,विश्वास दुबे महामन्त्री, गोलू विश्वकर्मा,पीयूष खत्री आदि मौजूद रहे।
