दिव्यांग बच्चों का किया गया चिकित्सा परीक्षण - CG Sandesh

दिव्यांग बच्चों का किया गया चिकित्सा परीक्षण

राजीव गांधी शिक्षा मिशन रायगढ़ (समग्र शिक्षा) द्वारा विकास खण्ड के दूरस्थ क्षेत्रों से आये दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगतावार बच्चों का परीक्षण किया गया। परीक्षण में रायगढ़ से आये फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. खुशबू साहू एवं स्पीच थैरेपिस्ट कु.प्रतिभा गवेल के द्वारा 16 बच्चों को उनके समस्या के आधार पर आवश्यक सुझाव एवं भौतिक चिकित्सा कर उन्हे दैनिक जीवन में किस प्रकार अभ्यास कर उक्त समस्यों को दूर करने हेतु रिर्सोस रूम में दिव्यांग बच्चों को अभ्यास कराया गया। उनके साथ आये पालकों को भी किस प्रकार अभ्यास से बच्चों को उक्त समस्या से निदान एवं उन्हे सामान्य दैनिक गतिविधि से जुडऩे एवं अपने शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास करने में आवश्यक सुझाव दिए गए

विकास खण्ड स्तरीय कार्यशाला में आलोक स्वर्णकार ए.पी.सी. रायगढ़ द्वारा दिव्यांग बच्चों को आवश्यक सामग्री प्रदान किया गया। कार्यशाला में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एस.आर.सिदार, खण्ड समन्वयक  एन.पी.बिशी, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एस.आर.सारथी, बी.आर.सी.लेखापाल, आर.पी.यादव, समावेशी शिक्षा प्रभारी सत्यप्रकाश पैकरा, जतिन विश्वकर्मा, निलाम्बर राठिया, जगदीश प्रसाद साहू का विशेष सहयोग रहा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें