news-details

यदि आदिवासी विधायक पर हमला करने से कोई मुख्यमंत्री बन जाता है तो चार पांच विधायक पर हमला करवा दो..प्रधानमंत्री बन जाओ। : रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह

कांग्रेस के आदिवासी विधायक बृहस्पत सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस के आदिवासी विधायक बृहस्पत सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव मेरी हत्या कराना चाहते हैं। पार्टी आलाकमान TS सिंहदेव को मंत्री पद से हटाया जाए। कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि मैं भूपेश और सिंहदेव का समर्थक नहीं हूं। मैं कांग्रेस पार्टी का समर्थक हूं। कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि वे विधायक दल की बैठक में इस घटना को रखूंगा। बृहस्पति सिंह ने कहा कि मेरे जैसे कुछ विधायकों की कभी भी हत्या हो सकती है. उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है कि टीएस सिंहदेव को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाया जाए. बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी को भी इस बाबत पत्र लिखा है. कांग्रेस के आदिवासी विधायकों को टीएस बाबा ने हमेशा अपना विरोधी माना है. सूत्रों से जानकारी आ रही है, आदिवासी विधायक पर हमला करने वाले को पकड़ने में भी पुलिस आना-कानी करती रही.  रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह ने बिलासपुर पहुंचने के बाद बातचीत के दौरान अपने ऊपर हमले के लिए सीधे सीधे प्रदेश के स्वुास्थ्य मंत्री को जिम्मेदार बताया है। मैने एक बयान दिया था। जिसे लेकर लोगों ने हमला किया। यदि आदिवासी विधायक हमला करने से कोई मुख्यमंत्री बन जाता है तो चार पांच विधायक पर हमला करवा दो। प्रधानमंत्री बन जाओ।




अन्य सम्बंधित खबरें