जशपुर जिले के पत्थलगांव में छत्तीसगढ़ में खाद संकट को लेकर आज... - CG Sandesh

जशपुर जिले के पत्थलगांव में छत्तीसगढ़ में खाद संकट को लेकर आज किया गया विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन

जशपुर जिले के पत्थलगांव में आज छत्तीसगढ़ में खाद संकट को लेकर विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया जहां भाजपा के दिग्गज नेता नंदकुमार साय और भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, इस दौरान नंदकुमार साय ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा और सरकार चलाने में भूपेश बघेल को असक्षम बताया।

दरअसल आज पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ में खाद संकट को लेकर प्रदेश व्यापी धरना आंदोलन किया जा रहा है इस दौरान भाजपा नेताओं के साथ साथ भारी संख्या में किसानों का भी समर्थन रहा, भाजपा कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाया कि भूपेश सरकार खाद का सही वितरण नहीं कर रही है, नकली खाद बेचने वाले माफिया सक्रिय है भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने सिर्फ किसानों के हित में सभी राज्यों को खरीफ सीजन 2021 के लिए उनकी मांग के अनुरूप बिना भेदभाव किए पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी और अन्य उर्वरक भेजे हैं, लेकिन दुर्भावनावश राज्य की भूपेश बघेल सरकार अपनी नाकामियां छुपाने के लिए केन्द्र सरकार पर मिथ्या आरोप लगा रही है. केन्द्र ने न केवल राज्यों की मांग के अनुरूप खाद की आपूर्ति की है, अपितु किसानों को खाद बीज उचित मूल्य पर मिले इसके लिए उस पर सब्सिडी भी बढ़ाई है.


अन्य सम्बंधित खबरें