लोरमी में सावन पहले सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता, भोले बाबा का किया जलाभिषेक
लोरमी:-आज सावन का पहला सोमवार है. सावन के पहले सोमवार के मौके पर शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. लोरमी के कई मंदिर श्रद्धालुओं से पटे पड़े हैं. सावन के पहले सोमवार को शिवघाट के महादेव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ देखने को मिली. श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना की और जलाभिषेक किया. मंदिर पहुंचे लोग मास्क पहने नजर आए. साथ ही यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करवाया जा रहा है.
शिवघाट के शिव मंदिर का महत्व:-शिवघाट मानियरी नदी के तट पर बसे लोरमी की प्राचीन मंदिर है। शिवघाट पर स्थित भगवान शिव का मंदिर यहाँ के हजारों लोगों की आस्था का एक बड़ा केंद्र है। शिव के इस पावन धाम मे लगभग 300 वर्ष पुरानी शिवलिंग की अति प्राचीनतम प्रतिमा विराजमान है। मैकल पर्वत श्रेणी में स्थित लोरमी के अचानकमार अभ्यारण्य के अंदर स्थित सिहवाल नाम की जगह से एक बड़े से तलाब से निकलने वाली मनियारी नदी के तट के करीब स्वयंभू शिव लिंग के प्रकट होने की वजह से यह घाट भगवान भोलेनाथ के नाम से शिवघाट के नाम से प्रसिद्ध हो गया।
अन्य सम्बंधित खबरें