प्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर बीजेपी का धरना प्रदर्शन.... - CG Sandesh

प्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर बीजेपी का धरना प्रदर्शन....

किसानों को हो रही बीज व खाद की कमी को पूरा करने की मांग को लेकर भाजपा ने आज प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन किया। इसी क्रम में मुंगेली जिले के लोरमी में भाजपा ने धरना देते हुए राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। 

तोखन साहू (पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव) का कहना है कि कांग्रेस ने किसानों के हित मे घोषणा पत्र में कई वादे किए थे जिससे आकर्षित हो कर किसानों ने कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताया था लेकिन इन ढाई सालो में एक भी वादा पूरा नही होने पर किसान अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे है।धान का समर्थन मूल्य एक ओर प्रदेश सरकार पूरा नही दे रही है तो वही दूसरी ओर अब किसान खाद बीज की कमी से जूझ रहे है। सोसायटियो में खाद बीज की कृत्रिम कमी कर बिचौलियों को सरकार इसका लाभ दिला रही है। खाद बीज की कमी को राज्य सरकार जल्द से जल्द पूरा करे।

गुरमीत सलूजा(भाजपा जिला महामंत्री) का कहना है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों के साथ जो वर्ताव कर रही है, वह ठीक नहीं है। प्रदेश के किसानों को रसायनिक खाद नहीं मिल पा रहा है। सोसाएटी में ताला लटका है। जबकि, यही खाद बाजारो में आसानी से उपलब्ध है। कही न कही भूपेश सरकार के द्वारा किसानों के साथ भेदभाव कर उन्हें खुले बाजारों से ब्लैक में एवं मंहगी दरों में खाद खरीदने हेतु बाध्य किया जा रहा है, जो घोर निंदनीय है।


वही रवि शर्मा (भाजपा किसान मोर्चा सदस्य) का कहना है कि तत्काल प्रदेश सरकार किसानों को रसायनिक खाद उपलब्ध कराए, नहीं तो भाजपा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।

वही  दिनेश साहू (मंडल अध्यक्ष) का कहना है कि निश्चित् ही सरकार की कथनी और करनी में अंतर दिख रहा है। खुले बाजारों में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, लगता है दाल में काला है, जानबूझकर प्रदेश सरकार किसानों के साथ खिलवाड़ करने अमादा है। भारतीय जनता पार्टी सरकार के इस रवैये को लेकर घोर निंदा करती है सरकार किसानों के साथ जो कर रही है, इसका खामियाजा भविष्य में उन्हें भुगतना पड़ेगा।

इन सभी मुद्दों को लेकर भाजपा आज सभी 90 विधामसभा मे धरना प्रदर्शन कर रही है।इस मौके पर भूपेंद्र सिंह ठाकुर, तोखन साहू, विनय साहू, महाजन जयसवाल, धनीराम यादव, लक्ष्मी सेवक पाठक, घनश्याम खत्री, दिनेश साहू, गुरमीत सलूजा, रवि शर्मा, राजेंद्र सलूजा, कोमल गिरी गोस्वामी,वीरेंद्र गुप्ता, धनेश साहू, शैलेंद्र जायसवाल, प्रदीप मिश्रा, रामकुमार साहू, सुशील यादव, तामेश्वर साहू एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे


अन्य सम्बंधित खबरें