नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले जाने में दोस्त ... - CG Sandesh

नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले जाने में दोस्त की सहायता करने वाला फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

जशपुर जिले में विगत वर्ष थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम छिछली में जियो मोबाईल कंपनी का टॉवर लगाया जा रहा था, जिसमें ग्राम डड़गांव चौकी मनोरा के रहने वाले जोन खलखो तथा दयानंद राम भी काम करने गये थे । काम करने के दौरान दिनांक 08.08.2020 को जोन खलखो उसी क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर बहला – फुसलाकर दयानंद राम के सहयोग से उसके मोटर सायकल में बैठाकर भगा कर ले गया था और लगभग 01 माह तक अपने घर में रखकर जोन खलखो उसके साथ दुष्कर्म किया ।

आरोपी जोन खलखो को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है , प्रकरण का अन्य आरोपी दयानंद राम घटना दिनांक से फरार था ।

उक्त फरार आरोपी दयानंद राम को घेराबंदी कर दिनांक 26.07.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा उ.नि. सकलू राम भगत , स.उ.नि. जोसिक राम कुरे , आर . 685 मुकेश पाण्डेय , आर . 461 सुधीर मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।


अन्य सम्बंधित खबरें