शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोतरी के बच्चों ने मारी बाजी संस... - CG Sandesh

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोतरी के बच्चों ने मारी बाजी संस्था के 4बच्चों ने लाये 95% से अधिक अंक...

लोरमी:-मुंगेली जिला के लोरमी विकासखण्ड मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर कोतरी धीरे धीरे शिक्षा का एक बड़ा केंद्र बनते जा रहा है जहां बच्चों के प्रदर्शन में साल दर साल सुधार होता दिख रहा है अभी सम्पन्न हुए हायर सेकंडरी परीक्षा परिणाम में कोतरी स्कूल के बच्चों ने विज्ञान कला और वाणिज्य विषय में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्कूल और शिक्षकों के साथ अपने माता पिता का नाम रोशन किया है।

प्राचार्य पी.पी.खांडेकर ने जानकारी दिया है कि 12वीं में कुमारी ऋचा साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विज्ञान समूह में 96.20% ,सौम्या उपाध्याय 96.20% वही कला संकाय में मीनाक्षी साहू 95.20% व वाणिज्य संकाय में तुलसी कश्यप ने 93.20% अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है।उनके इस सफलता पर शाला प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष रामावतार कश्यप व शिक्षाविद व सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कश्यप ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से शिक्षकों ने बच्चों के निरन्तर पठन पाठन में ध्यान दिया है,लगातार मार्गदर्शन किया है जिसके परिणामस्वरूप बच्चों ने इस बार भी कोतरी स्कूल के गौरव को बढ़ाने का काम किया है।घर पर पालकों ने विशेष हौसलाअफजाई किया है।

वहीं बच्चों ने सफलता का श्रेय माता पिता के साथ ही शिक्षक गण प्रीति मरावी व्याख्याता रसायन,देवसिंह केशर अर्थशास्त्र,कामेश्वर प्रसाद कश्यप वाणिज्य को दिया है जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है।पन्नालाल कश्यप, माधव राम साहू,प्रधानपाठक फत्तेराम कश्यप,दरबार राठौर ,शिक्षक शा. पूर्व माध्यमिक शाला सेमरसल राजकुमार कश्यप आदि ने इस सफलता पर स्कूल के होनहार छात्रों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए समस्त विद्यार्थियों को इन बच्चों से प्रेरणा लेने की बात कही है।


अन्य सम्बंधित खबरें